Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

जमैका दौरे पर किंग्स्टन पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर, शीर्ष नेतृत्व और भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि वह जमैका की अपनी पहली यात्रा पर मिले स्वागत से अभिभूत हैं। अगले दो दिनों में वह जमैका के शीर्ष नेतृत्व, व्यापारिक समुदाय और भारतीय मूल के लोगों से संवाद करेंगे। किंग्स्टन में उनके आगमन पर भारतीय मूल के लोगों और बच्चों ने विशेष रूप से उनका स्वागत किया।

03 May 2026

जमैका दौरे पर किंग्स्टन पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर, शीर्ष नेतृत्व और भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

किंग्स्टन। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर जमैका की राजधानी किंग्स्टन पहुंच गए, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने जमैका की विदेश मंत्री कामिना जॉनसन स्मिथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि वह जमैका की अपनी पहली यात्रा पर मिले स्वागत से अभिभूत हैं। अगले दो दिनों में वह जमैका के शीर्ष नेतृत्व, व्यापारिक समुदाय और भारतीय मूल के लोगों से संवाद करेंगे। किंग्स्टन में उनके आगमन पर भारतीय मूल के लोगों और बच्चों ने विशेष रूप से उनका स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि विदेशमंत्री का यह दो दिनों का दौरा है, जिसके दौरान विदेश मंत्री जमैका के वरिष्ठ नेताओं, व्यापारिक प्रतिनिधियों और भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा व्यापक कैरेबियाई दौरे का हिस्सा है। डॉ. जयशंकर जमैका के अलावा सूरीनाम तथा त्रिनिदाद और टोबैगो की भी आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह दौरा 10 मई तक चलेगा। इस दौरान विदेश मंत्री तीनों देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जमैका दौरे पर किंग्स्टन पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर, शीर्
डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि वह जमैका की अपनी पहली यात्रा पर मिले स्वागत से अभिभूत हैं। अगले दो दिनों में वह जमैका के शीर्ष नेतृत्व, व्या





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News